फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा गया देशद्रोह का आरोपी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

देशद्रोह के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी छात्र मो. अब्बास को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अदालत में पेश करने से पहले उसका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

डीआईजी जे रविंदर गौड ने बताया कि सोमवार दोपहर पाकबड़ा थाने में आईएफटीएम के कुल सचिव संजीव अग्रवाल ने होटल मैनेजमेंट प्रथम वर्ष के छात्र मो. अब्बास के खिलाफ (153 ए) नफरत फैलाने की कोशिश करना, (124 ए) देशद्रोह में केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे आईएफ टीएम विश्व विद्यालय में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। श्रद्धांजलि सभा के बाद छात्र अपनी अपनी क्लास में जाने लगे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक छात्र ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए थे। इससे संस्थान में अन्य छात्र भी भड़क गए और उन्होंने आरोपी छात्र को घेर लिया था। शिक्षकों ने आरोपी छात्र को वहां से किसी तरह बचाया और एक कक्ष में बंद कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियों ने भी आरोपी छात्र से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकल पा रही है। ताकी पता चल सकेगी कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था। पाकबड़ा थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपी छात्र मो. अब्बास को मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें