फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की संदिग् ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुगलपुरा थानाक्षेत्र में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन आ गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर चले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर जनपद के जसपुर थानाक्षेत्र के महुआ डावरा निवासी किशोर सिंह (59) पुलिस विभाग में सिपाही थे। उनकी तैनाती अमरोहा सीओ सिटी कार्यालय में थी। परिवार में पत्नी ओमवती और तीन बेटियां मंजू, संजू और पूजा हैं। अमरोहा से पहले किशोर सिंह मुरादाबाद में मुगलपुरा थाने में तैनात रहे थे। बुधवार रात किशोर सिंह मुगलपुरा क्षेत्र में होटल में खाना खाने आए थे। उनके साथ दो सिपाही और थे। खाना खाते समय उनकी तबीयत खराब हो गई। वह गश खाकर गिर गए। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मी वहां से निकल गए। होटल कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस और सिपाही के परिजनों को फोन से दी। किशोर सिंह को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें