फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की रंजिश में दी धमकी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला ठाकुरान में संपत्ति के मुकदमे की रंजिश में युवक को धमकी देने की घटना में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नगर के मोहल्ला बाजार निवासी मोहम्मद इब्राहीम के बेटे अरशद जमाल ने कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका विरोधी पक्ष के लोगों से न्यायालय सिविल जज मुरादाबाद में मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे को लेकर विरोधी पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते हैं। अरशद जमाल का आरोप है कि दोपहर के समय जब वह किसी काम के लिए अपने घर से बाहर निकला तब उसके विरोधी पक्ष के लोग पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे। जिन्होंने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। अन्य राहगीरों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इस मामले में पुलिस ने नवाब, रईस और रियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें