संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव में एडीजी जब पहुंचे तो उन्होंने उस झोपड़ी का निरीक्षण किया जिसमें महिला को जिंदा जलाया गया था। एडीजी ने उस झोपड़ी की राख और अवशेषों को सुरक्षित कराया। इसमें कुछ अस्थियां भी हैं। एडीजी की निर्देश पर एक बोरी में राख व अवशेषों को सुरक्षित रखा गया है। मौके पर एडीजी ने देखा कि जब झोपड़ी को आग लगाई गई थी तब झोपड़ी करीब स्थित पेड़ के पत्ते भी झुलस गए थे। जाहिर है कि आग की लपटें ऊपर तक गईं और इसी में झोपड़ी में रखा सब सामान खाक हो गया। महिला भी जल गई।