फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मेडिकल संचालक से नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दलपतपुर के पास हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल संचालक से तमंचे के बल पर 45 हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शोर मचाने पर पीड़ित को गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

भगतपुर के चूहा नगला निवासी मो. फारूख का मुड़िया मलूपुर में मेडिकल स्टोर है। मंगलवार रात मो. फारूख मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद मुरादाबाद जा रहे थे। इनकी बाइक दलपतपुर के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से एक पल्सर बाइक आई। जिस पर दो बदमाश सवार थे। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मो. फारूख से बाइक रुकवा ली। इसके बाद उसकी गोली मारने की धमकी देकर उससे 45 हजार रुपये और उसका मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित अपने घर चला गया। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। बुधवार सुबह पीड़ित थाने पहुंचा और उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मूंढापांडे इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम ने बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें