फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डकैती की वारदातों के खुलासे और जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी में नाकाम दो दरोगा सहित छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने बुधवार रात को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें भगतपुर थानाक्षेत्र स्थित मानपुर चौकी के पास डकैती की वारदात का खुलासा करने में नाकाम चौकी प्रभारी मानपुर भी शामिल हैं।
आईजी बीके सिंह ने तीन दिन पहले ही कैंप कार्यालय पर बैठक की और सख्त निर्देश दिए थे कि ऐसे चौकी प्रभारी जो आपराधिक वारदातों के खुलासे में नाकाम हो रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जेल से छूटे अपराधियों और संदिग्धों के बारे में नाकाम बीट कांस्टेबल पर भी उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को एसएसपी ने बैठक की और अनसुलझी वारदातों के संबंध में जानकारी हासिल की। इस दौरान करीब दस दिन पहले भगतपुर में मानपुर पुलिस चौकी के पास राज मिस्त्री नासिर हुसैन के घर हथियारों के बल पर की गई डकैती और कुंदरकी में शेखूपुर खास गांव में दयाराम के घर हुई डकैती की वारदात का खुलासा नहीं होने की जानकारी मिली। एसएसपी जे रविन्दर गौड ने भगतपुर से मानपुर चौकी के प्रभारी मुकेश राजौरा, मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार, सिपाही ललित कुमार और कुंदरकी से दरोगा प्रवेंद्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी सीताराम, सिपाही मनीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह डकैती की वारदातों का जल्द खुलासा करें, इसके अलावा जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी में ढील न बरती जाए। क्षेत्र में घूम रहे संदिग्धों, घुमंतू गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसरौल डकैती कांड का खुलासा जल्द
मुरादाबाद। नागफनी के किसरौल में हुई डकैती की वारदात अब तक अनसुलझी है। पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों को गिरफ्त में ले लिया है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जा सकता है। पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में डकैती की वारदात पर एसएचओ नागफनी को भी चंद घंटो बाद ही निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें