फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से चाय व्यापारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी में रहने वाले चाय व्यापारी कैलाश चंद्र दिवाकर घर के बाहर से लापता हो गए। वह फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल बंद है। अनहोनी की आशंका में घिरे परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन

हिमगिरी कालोनी में चाय व्यापारी कैलाश चंद्र दिवाकर (50) का परिवार रहता है। उनकी पत्नी सुमन ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह उनके पति घर में मौजूद थे। करीब आठ बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। वह बात करते हुए घर से बाहर निकल गए। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। बेटे आदित्य ने बताया कि काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटे तो इसकी उनकी तलाश शुरू की गई। इसके बाद उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। रिश्तेदारों के घर जाकर भी उनके बारे में जानकारी की गई। लेकिन कैलाश चंद्र का कहीं पता नहीं चल पाया। परिवार अनहोनी की आशंका में घिर गया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधीर पाल धामा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें