फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को फोन कर अपने पास बुलाने वाले युवक को युवती के परिजनों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले, पुलिस ने आरोपी का किया शांति भंग के

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सुरजननगर चौकी क्षेत्र के एक गांव में युवती को फोन कर बुलाने के आरोपी को परिजनों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। चौकी क्षेत्र के गांव के एक युवक ने शुक्रवार रात को गांव की एक युवती के मोबाइल पर फोन कर उसे गांव के चौराहे पर बुलाया। जिसकी जानकारी युवती ने अपने परिजनों को दी। तो परिजन बताए गए स्थान पर पहुंच गए। फोन करने वाले युवक के आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही युवक वहां आया। युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। बाद में सूचना पर पहुंची सुरजननगर चौकी पुलिस के हवाले आरोपी युवक को कर दिया गया। युवती के परिजनों का कहना है कि युवक काफी समय से युवती को फोन कर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग के आरोप में चालान कर उसे एसडीएम के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें