ठाकुरद्वारा। दूध के लेनदेन का विवाद बुधवार को कोतवाली पहुंच गया। थाना भगतपुर के गांव रामपुर बलभद्र निवासी तेजपाल सिंह ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि वह मारवा डेयरी फार्म चलाता है। अपने फार्म से वह गांव रामूवाला गनेश स्थित डेयरी को दूध की आपूर्ति करता था। वह बुधवार को रामूवाला गनेश में दूध के बकाया पैसे लेने पहुंचा तो उसका डेयरी के संचालकों से विवाद हो गया। झगड़े की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को लेकर पुलिस कोतवाली आ गई। तेजपाल सिंह ने कार्रवाई को तहरीर दी।