भोजपुर । थाना क्षेत्र के ग्राम चकबेगमपुर, रेलवे अंडरपास के पास घात लगाकर बदमाशों ने युवक को लूट करने के लिए रोका, युवक द्वारा शोर मचाने पर बदमाश भाग खड़े हुए। थाना भगतपुर टांडा के ग्राम गोकलनगर श्यामपुर निवासी अशोक कुमार लगभग दो दशक से कुंवर सिनेमा की मार्केट में एक कपड़ा व्यापारी के यहां नौकरी करता है। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे वह रोज की तरह दुकान जा रहा था। चकबेगमपुर के पास रेलवे लाइन के अंडरपास के पास पहले से ही घात लगाकर बैठ तीन बदमाशों ने युवक को रोक लिया और उसके धमकाने लगे। और वह डर गया और उसने शोर मचाया शोर सुनकर लोग आ गए और अपने को घिरा देखकर बदमाश भागने में सफल रहे। इस तरह लूट की घटना होने से बच गई।