फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में किया था कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मोहब्बत में नाकाम युवक पर तीन साथियों संग मिलकर अपने दोस्त (युवती के पति) की हत्या का आरोप है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कटघर पुलिस ने वारदात का खुलासा किया है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि नैनीताल के भगवंतपुर गांव निवासी मजदूर कुलदीप पीतल बस्ती में पत्नी अंशु के साथ रहता था। अंशु से कुलदीप की मुलाकात ऊधमसिंह नगर में रेेत की ढुलाई का काम करने के दौरान हुई थी, दोनों ने प्रेेम विवाह किया था। 17 मई को कुलदीप से मिलने दोस्त दीपक सैनी निवासी काशीपुर, संजीव मौर्या निवासी बदायूं, रामवीर चौधरी निवासी अमरोहा और मनोज सैनी निवासी ऊधम सिंह नगर पहुंचे। वह पार्टी के बहाने कुलदीप को घर से रामगंगा पुल पर गए। जहां कुलदीप को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को हजरत नगर गढ़ी में फेंक दिया था। पत्नी ने कुलदीप के घर न पहुंचने पर कटघर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जुलाई माह तक कुलदीप नहीं मिला तो पत्नी ने उसे घर से ले जाने वाले रामवीर और अपने माता, पिता के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई । सीडीआर के आधार पर संदिग्ध पकडे़ गए तो वारदात का खुलासा हुआ। सात अक्तूबर को अंशु को पुलिस हजरत नगर गढ़ी थाने लेकर पहुंची। कुलदीप के शव की फोटो और कपडे़ दिखाए तो उसने शिनाख्त की। जिसके बाद दीपक और संजीव को मंगलवार को रामगंगा पुल से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सहित दो भागे हैं। अंशु ने पति के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हजरत नगर गढ़ी और कटघर पुलिस ने शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्त के प्रयास नहीं किए। शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी से दोस्त की चाहत से अंजान था कुलदीप
मुरादाबाद। ऊधमसिंह नगर में रामवीर अंशु के घर जाता था। तभी अंशु से उसको प्यार हो गया था लेकिन अंशु ने कुलदीप से शादी की तो वह नाराज हो गया। कुलदीप को रामवीर के प्यार की भनक तक नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें