फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्दाम हत्याकांड: 50 हजार की सुपारी मिलने पर की गई सद्दाम की हत्या, शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सद्दाम की हत्या के तीसरे दिन रविवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। आरोप है कि 50 हजार रुपये की सुपारी देकर वारदात को नामजद आरोपियों में शामिल विकास ने भाडे़ के हमलावरों से अंजाम दिलवाया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चार तमंचे, आठ कारतूस बरामद किए हैं। वारदात में शामिल दूसरा हमलावर अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हड्डी मिल के पास का रहने वाला महेश है। वह विकास का दोस्त है। आरोप है कि 20 दिन पहले सद्दाम की मुखबिरी पर पकडे़ गए विकास ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिलवाया है। वारदात में शामिल दूसरा हमलावर डबल फाटक का रहने वाला विक्की सैनी है। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की तस्वीर कैद मिली। मुखबिर ने भी पुलिस को हमलावरों के बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जाने लगी। रविवार तड़के साढे़ तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि दोनों हमलावर हड्डूी मिल के पास है। घेराबंदी करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में महेश के बाएं पैर में गोली लग गई। विक्की वहां से भागने में कामयाब हो गया। महेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेश के खिलाफ मझोला और सिविल लाइन में दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से तीन जानलेवा हमले के हैं। वह सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। विक्की सैनी और नामजद आरोपी विकास और विमल की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें