फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी के गर्दन में चाकू से वार कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहासुनी होने पर पत्नी की गर्दन पर मारा चाकू
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र के कादराबाद में विवाद होने पर पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू मार दिया और भाग गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाद में आरोपी पति को भी लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से हापुड़ जिले के खड़खड़ी गांव निवासी सोनिया अपने पति अखिल के साथ कोतवाली क्षेत्र के कादराबाद स्थित रोरी मार्ग पर दिनेश सिन्हा के यहां दो महीने से किराए पर रह रही थी। कालोनीवासियों के अनुसार, आएदिन पति-पत्नी में विवाद हो जाता था। सोमवार शाम को दोनों में कहासुनी हो गई। अखिल ने सब्जी काटने वाले चाकू से सोनिया की गर्दन पर हमला कर दिया। सोनिया लहूलुहान हालत में मकान के बाहर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी सोनिया को नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया। वहीं भाग रहे अखिल को रोरी फाटक के पास से पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें