फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस ट्रेन पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के बबराला में शुक्रवार को साढ़े ग्यारह बजे लिंक एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें चालक केबिन के शीशे टूट गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसी बीच पथराव करने वाले मौके से भाग गए। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को अलीगढ़ से देहरादून जा रही थी। सुबह ग्यारह बजकर 30 मिनट पर ट्रेन बबराला रेलवे स्टेशन से से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव में चालक केबिन के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि चालक और सह चालक को पत्थर नहीं लगा। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही शरारती तत्व फरार हो गए। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने पथराव करने वालों की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल गया। बीस मिनट बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें