फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर पथराव, दरोगा और सिपाही घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बागड़पुर मढैया गांव में टावर कंपनी के सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम पर पथराव किया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद शाम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गांव पहुंची। एक आरोपी को हिरासत में लिया तो उसको छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक दरोगा और सिपाही जख्मी हो गए। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को भागने नहीं दिया। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

बागड़पुर मढैया गांव निवासी आजाद अली ने अपनी जमीन एक टावर कंपनी को किराए पर दी है। सोमवार सुबह टावर कंपनी के सुरक्षा अधिकारी हरिओम सिंह निवासी मानसरोवर कालोनी और आजाद अली के बीच जमीन की चारदीवारी को लेकर विवाद हो गया। आजाद अली ने परिवार के साथ मिलकर सुरक्षा अधिकारी और उसकी टीम के साथ मारपीट और पथराव कर दिया। हरिओम सिंह ने मामले की सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी के साथ भी आरोपियाें ने अभद्रता की। हरिओम को साथ लेकर पीआरवी की टीम वापस थाने आ गई। हरिओम की शिकायत पर पुलिस ने आजाद अली, आसमीन, साईन, नरगिस, तहसीन जहां के अलावा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सोमवार शाम को पाकबड़ा थाने से एसएसआई जितेंद्र बालियान, एसआई चंद्रवती, सिपाही राजीव सिंह, ललित कुमार, मधुराणा आदि जांच करने को पहुंचे। आरोपी आजाद अली घर पर मिल गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के हिरासत में लेते ही आजाद के परिवार की महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। एसएसआई जितेन्द्र बालियान के हाथ में काटकर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस आजाद अली को गिरफ्तार करके थाने ले आई और आरोपियों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्यवाही में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। एसओ नीरज शर्मा ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें