फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात्रि किशोरी को खींचकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस मामले को छेड़छाड़ का बता रही है।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में कार्यक्रम चल रहा है। रात्रि दस बजे किशोरी कार्यक्रम देखने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में दो युवक खड़े थे। किशोरी को अकेला देखकर दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया। उसका मुंह दबाकर अपने घर के पास बनी मड़ैया में खींच कर ले गए। दोनों युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में उसे छोड़कर दोनों भाग गए। किशोरी काफी देर तक बेहोश रही। होश में आने पर किशोरी ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। रात्रि में ही किशोरी को लेकर परिजन थाने पहुंचे। दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर शहदेव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला छेड़छाड़ का लग रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें