फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनिवास की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी। धनारी थाना क्षेत्र के मढ़ावली में रामनिवास की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

धनारी के मढ़ावली में रामनिवास की सोमवार की सुबह उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जब वह सुबह सात बजे खेतों की ओर जा रहा था। उसके दोस्त होतीराम ने ही उससे तीस हजार रुपये उधारी का तगादा किया, लेकिन मना किया तो होतीराम ने अपने भाई के साथ फायरिंग शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे मढ़ावली के धुबिया घाट के पास तिराहे से होती लाल को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में पुलिस को बताया कि गांव का रामनिवास से गहरी दोस्ती थी। वह बिरादरी का भी था। एक वर्ष चार माह पूर्व अपनी शादी के लिए तीस हजार रुपये उधार लिये थे लेकिन अब वापस नहीं कर रहा है। सोमवार की सुबह भी उससे रुपये मांगे थे लेकिन गालीगलौज करना शुरू कर दिया। भाई श्योराज ने उसे रोकना भी चाहा लेकिन वह नहीं माना। इसलिए गुस्से में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें