टांडा (रामपुर)। नगर के मोहल्ला आजादनगर में घर का छज्जा बनाने पर मारपीट करने तथा विरोध करने पर पथराव करने का आरोप लगते हुए नगर स्थित पिता तथा उसके पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ कर उसका शांति भांग चलान कर दिया है। नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी मोहम्मद शफ़ीक़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गुरुवार को अपने घर में छज्जे का निर्माण करवा कर था। इसी बीच शाम साढ़े पांच बजे मेरा पड़ोसी मास्टर अब्दुल सबूर तथा उसका पुत्र मोहम्मद सालिम उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। शोर सुनकर उसका भतीजा हारिश बचाने आया तो दोनों पिता-पुत्र ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमे भतीजा हारिश तथा पीड़ित का पुत्र मुतीउर्रहमान घायल हो गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वही आरोपी पिता को पकड़ कर उसका शांति भग में चालान कर दिया।