फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर ड़ेढ़ लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेगम सराय निवासी युवक को ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर विदेश भेज दिया। विदेश में मजदूरी कराई गई तो युवक वतन लौट आया। एजेंट से रुपये वापसी के लिए कहा तो इनकार करने लगा। पुलिस से मामले की शिकायत की गई तो संज्ञान नहीं लिया गया। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चमन सराय निवासी मोहम्मद इमरान ने बताया कि बेगम सराय निवासी हफीज इलाही ने विदेश में सीएनजी पंप पर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये लेकर विदेश भेजा था। वहां ऑपरेटर की नौकरी तो नहीं मिली मजदूरी करनी पड़ी। परेशान होकर वतन लौट आया। आरोपी से रुपये वापसी केे लिए कहा तो टालमटोल करने लगा। इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित को न्यायालय की चौखट पर जाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें