फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान को घेरकर मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। खेत पर गए किसान को घेरकर गोली मार दी गई। 108 नंबर एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर मैमरी की है। थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर मैमरी निवासी बब्लू ने थाना में तहरीर देकर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता शाम के समय खेत पर जा रहे थे तो कुछ लोगों ने उसके पिता को पकड़ लिया। इनमें से एक व्यक्ति ने उसके पिता को गोली मार दी, जो उनके सीधे हाथ में लगी। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। घायल की तहरीर के आधार पर गांव के ही पान सिंह समेत थाना रजपुरा के गांव सिंगोला निवासी मुलायम सिंह व नसरुद्दीन व एक व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें