फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ट्रेनों में हो रही चोरी और लूट के एक आरोपी को राजकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार करके उसके पास से छह चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की शाम को एक चंदौसी रेलवे प्लेट फार्म-01 पर एक संदिग्ध युवक घूमता दिखा तो उसे पकड़ लिया गया। न तो उसके पास कहीं जाने आने का टिकट था और ना ही प्लेट फार्म का। शक होने पर उससे पूछताछ की गई तो उसके पास पांच स्क्रीन टच व एक कीपैड वाला मोबाइल फोन बरामद किया गया। उसने जीआरपी को बताया कि वह ट्रेनों में यात्रा के दौरान जो यात्री गहरी नींद में सोते मिलते थे, उनके पास खड़े होकर या बैठकर उनका मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी करता था। कभी कभार इकलौते यात्रियों या फिर जो यात्री खिड़की, दरवाजे के किनारे खड़े होते थे, उनके मोबाइल फोन व सामान छीन कर भी भाग जाते थे। गिरफ्तार आरोपी गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी संजय उर्फ राजू है। बरामद सभी छह मोबाइल फोन सील कर दिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें