कुराली। दुर्गा माता और नवरात्रों के संबंध में अपशब्द वाली पोस्ट करने के मामले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शहर में चलाए जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप में सोमवार को एक शहर वासी ने दुर्गा माता और नवरात्रों के संबंध में पोस्ट फॉरवर्ड कर दी। इसको लेकर शहर वासियों में रोष पैदा हो गया और सुबह एकत्रित होकर मास्टर भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस थाने पहुंच कर पुलिस को 2 बजे तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दे दिया। इसी दौरान बाद दोपहर शहर दुर्गा शिव शक्ति मंदिर में शहर वासी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। इसी दौरान भारत भूषण, राकेश कालीया, मनी मनचंदा, बिट्टू राणा, तरसेम विनायक, अश्वनी बिट्टू और अन्य ने सोशल मीडिया पर दुर्गा माता के संबंध में फारवर्ड की पोस्ट की निंदा की। इसी दौरान रोष में आए लोगों ने शहर में रोष मार्च निकाला। राणा हरमेश कुमार की ओर से दी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पोस्ट फॉरवर्ड करने वाले गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ धारा 295 और 67 आईटीसी तहत केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया।
कुराली न्यूज 6 फोटो दुर्गा माता की पोस्ट के रोष कारण थाना सिटी में जमा हुए शहर वासी।
( अजय ) फोटो नंबर : एमएचएल-83