फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी ग्रामीण की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। आननफानन एंबुलेंस ने अर्द्धबेहोशी की हालत में ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ग्रामीण को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घटना थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर-मैमरी की है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। ग्रामीण की पत्नी का कहना था कि किसी ने उसके पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर जान लेने की कोशिश की है। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल से घटना का मीमो मिलने पर तत्काल पुलिस को भेजा गया। पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें