फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों के पीछे पहुंचा किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की नाबालिग बेटी अपने घर से मिलक के लिए रविवार को दवा लेने को गई थी। आरोप था कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी हरीश कुमार गंगवार अपनी बाइक से आया और दवा दिलाने के बहाने किशोरी को ले गया जहां पर आरोपी ने किशोरी की अस्मत लूटी। बाद में उसको सुनसान जगह में रात में छोड़ दिया। बाद में किशोरी को आरोपी के साथी गांव छोड़कर भाग गए। सुबह घर पहुंचने पर पीड़िता किशोरी ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। मामले में आरोपी हरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें