फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में दौड़ा करंट,महिला की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। हैंडपंप में आए करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जिस पर परिवार में कोहराम मचा। कोतवाली क्षेत्र के पिपलाशिवनगर गांव निवासी मोहन लाल गंगवार की पत्नी वीरा देवी (48) सुबह अपने घर में लगे हैंडपंप पर पानी के लिए गई थी। हैंडपंप के पास बिजली की मोटर लगी हुई है। जिसमें बीती रात बारिश के कारण मोटर भीग गया था। इस बीच जैसे ही वह पर नल पर पहुंची और मोटर के तार से हैंडपंप में आए करंट ने उसे चपेट में ले लिया। इस हादसे से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन इलाज के लिए महिला को बरेली ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हॉल में बार अध्यक्ष सतीश गंगवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें वकील के परिवार की सदस्या वीरा देवी गंगवार की मौत पर शोक जताया और न्यायिक काम से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें