फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लिखी बाइक सवारों ने उड़ाया लाखों का माल, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने नंबर प्लेट के स्थान पर पुलिस लिखी बाइक पर सवार दिनदहाड़े दो घरों में घुसकर तीन लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी को अंजाम दिया। चोरी करके भागते समय ग्रामीणों ने शोर मचाया तो एक आरोपी को पकड़ लिया गया लेकिन उसके दो साथी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अहरोला नवाजी गांव निवासी देवेंद्र कुमार के भाई का मकान बन रहा है, सभी परिजनों निर्माण स्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बैठे थे। दोपहर को पुलिस लिखी प्लेट लगी एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। घर में घुसकर सामान बटोर बाहर आए तो गांव के लोगों की नजर पड़ गई। ग्रामीण दौड़े तो तीनों बाइक छोड़कर भाग निकले।
ग्रामीणों ने पीछा करके एक आरोपी को दबोच लिया। उसका नाम मोहरपाल निवासी ग्राम पुशावली बताया जा रहा है। उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपी के पास से बर्तनों से भरा थैला भी मिल गया है। उसके दो साथी कुछ बर्तन आदि सामान ही ले जा पाए हैं। लेकिन इससे पहले करीब ग्यारह बजे पुलिस लिखी बाइक सवार चोर नगला डुमायल गांव में अरविंद कुमार के मकान में पीछे से घुस गए। परिजन घर के आगे बैठे थे। गृह स्वामी के अनुसार जमीन बेचने से मिले एक लाख रुपये, दो किलो चांदी, सोने के जेवर सहित सहित करीब तीन लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी करके भाग निकले। दोनों ही गृह स्वामियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें