मिलक। भैरो बाबा मंदिर के पास खड़ी बाइक को लेकर दो संदिग्ध युवकों को लोेगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले को लेकर हंगामा हो गया।
क्षेत्र के भैरो बाबा मंदिर पर हर माह की 17 सितंबर को मेला लगता है। इस दिन श्रद्धालु यहां पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। इस बीच यहां खड़ी एक बाइक में चाबी लगाकर दो युवक ले जा रहे थे। इसे लेकर हंगामा हो गया। जिस पर युवकों ने अपनी सफाई देने की कोशिश की लेकिन यहां पर एकत्र लोगों ने अनसुनी कर दी। पकड़े गए युवकों का कहना था कि चाबी गलती से लग गई। इस दौरान दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।