टांडा। बीते शनिवार को बिजली विभाग के जेई मोहम्मद इकरार के नेतृत्व में क्षेत्र के गांवों में बिजली चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस अभियान में टीम ने नगर के निकटवर्ती गांव मोहनपुरा निवासी दूल्हा खां, अनीस, नईम खान, साजिद खान, इमरान, सब्बू ,शाकिर, महबूब जान, मोहम्मद अशरफ, नन्हे खान, सलीम, सगीर, गुड्डू, तालू काका, छम्मन खां, छोटे, आलम ,लईक्, राशिद ,तारा बी, मतलब के यहां चोरी से बिजली चलती पकड़ी। बिजली विभाग द्वारा गांव में बिजली चेंकिंग अभियान से हड़कंप मच गया। बिजली विभाग की गई कार्रवाई में एक ही गांव मे 21 घरों में चलाते बिजली चोरी पकड़ी।जिसमें कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग के जेई की तहरीर पर 21 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। बिजली चेकिंग अभियान टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजना सिंह ,एसडीओ सुमित कुमार मौजूद रहे।