बिजली तार चोर गिरोह के छह सदस्य पकड़े
नागल (सहारनपुर)। रविवार की सुबह थाना पुलिस ने बजाज शुगर मिल बाईपास पर बिजली तार चोर गिरोह के छह चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी अमरदीप लाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली कि हाइवे से शुगर मिल जाने वाले रास्ते पर कुछ संदिग्ध युवक दो बाइक लिए खडे़ हैं। सूचना मिलते ही एसआई मुकेश कुमार, गौरव चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां चोर उन्हें देखकर भागने लगे लेकिन पुलिस सभी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ उन्होंने अपने नाम इसरार पुत्र मीरहसन, मो. समीर पुत्र मो. शकील, मो. सैफ अली पुत्र भूरा, मो. गुलशेर पुत्र मो. हसीन निवासीगण ग्राम ओलिया थाना बड़गांव और मो. गुलफाम पुत्र मुस्तकीम निवासी सरकडी शेख थाना देहात कोतवाली, अनीस पुत्र अब्बास निवासी हरौडा थाना गागलहेडी बताए। चोरों ने बताया कि उनके पास मौजूद दो सौ मीटर तार बसेडा के जंगल से 33 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का चोरी किया है। इससे पूर्व भी क्षेत्र के गांव इशहाकपुर, कपासा, सरकडी, भरतपुर से बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया।