मिलक। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने स्टाक सत्यापन पर मिली खामियों पर राइस मिल के लाइसेंस को निलंबित करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के आदेश पर कमोरा स्थित एक राइस मिल पर प्रशासन की छापेमारी में सरकारी गेहूं के बोरे बरामद हुए हैं। यह राशन गरीबों के लिए राशन विक्रेताओं को गोदाम से मिलता है। छापामारी में बरामद गेहूं को कालाबाजारी माना जा रहा है जिसको लेकर प्रशासन सख्त है। एसडीएम ने बताया कि मंडी समिति सचिव से राइस मिल के स्टाक का सत्यापन कराया गया था जिसमें खामियां मिली हैं। रिपोर्ट मिलते ही राइस मिल का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा तथा कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कराने को डीएम से अनुमति ली जाएगी। डीएम की अनुमति मिलने पर दोषियों पर कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज होगी।