चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र में मौलागढ़ के मजरा मोअज्जमपुर की मडै़या में बुधवार की देर रात केरोसिन डालकर आग लगाने से झुलसी युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के मोअज्जमपुर की मड़ैया गांव निवासी सुरेश चंद्र की बीस वर्षीय बेटी सोनम ने बुधवार की रात गृह क्लेश के कारण रात्रि दस बजे के करीब अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े। किसा तरह आग बुझाई गई। युवती को संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी लाया गया। चिकित्सा प्रभारी डा.संतोष कुमार ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। वह नब्बे फीसदी झुलस चुकी थी। मुरादाबाद में उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई।