फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग मे 1लाख रुपए नकद व अल्टो कार न देने पर वतिवाहिता को पीटकर घर से निकाला ।

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। विवाहिता ने सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज की मांग का विरोध करने पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ आरोप ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। क्षेत्र के गांव भाउपुरा निवासी तबस्सुम का विवाह स्वार क्षेत्र के गांव चाउपुरा निवासी इरफान के साथ 28 फरवरी को हुआ था। विवाहिता ने कहा कि विवाह के समय दिए गए सामान से सुसराल पक्ष के लोग असंतुष्ट है और उसके मायके वालों से 1 लाख रुपये नकद व अल्टो कार की मांग को लेकर दबाव बना रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि 7 जुलाई को सुबह उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती सुनाई तथा पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर पति समेत 6 आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने पति इरफान, ससुर जमील, सास फूल जहां, चचेरा देवर रईस , ननंद निशा, रेशमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें