मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के रामपुर और शज्जादनगर के बीच गुरुवार सुबह मालगाड़ी पर पथराव कर दिया गया। जिससे चालक के केबिन का शीशा टूट गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद कंट्रोल को सूचना दी। जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और पथराव करने वालों की तलाश की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। यह घटना सुबह दस बजकर बीस मिनट पर हुई। मालगाड़ी बरेली से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। शज्जाद नगर और रामपुर के बीच मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक किसी ने मालगाड़ी पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से शीशा टूट गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकी। इसी बीच पथराव करने वाले भाग गए। मालगाड़ी का शीशा ठीक किया गया। इसके बाद मालागाडुी आगे बढ़ाई।