युवती को अगवा कर दुष्कर्म
मिलक। क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने युवती को अगवा कर रातभर जंगल में दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर वह युवती को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया। सुबह को ग्रामीणों ने युवती को जंगल से बरामद किया। गांव में कई घंटे तक चली पंचायत में आरोपी पर युवती से निकाह करने का दबाव बनाया गया, लेकिन उसने स्पष्ट इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और युवती को मेडिकल को भेजा। एक गांव की युवती को पड़ोसी युवक शुक्रवार रात अगवा कर जंगल में ले गया। सुनसान जंगल में आरोपी ने उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया। शाम को युवती के परिजनों ने समझा कि वह गांव में सहेली के घर गई होगी। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की ,लेकिन वह नहीं मिली। सुबह परिजन आरोपी युवक के घर पहुंच गए। उससे मिली जानकारी के बाद युवती बदहवास हालत में मिली। युवती के रात भर गायब होने पर गांव में कोहराम मच गया। बकौल ग्रामीण पहले पंचायत करके आरोपी से निकाह कराने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपी युवक जाहिद और पीड़ित युवती को कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर युवती को वापस घर भेज दिया। बाद में मामले के तूल पकड़ने पर ग्रामीण और रिश्तेदार कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने युवती को दोबारा लेकर आई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए हैं तथा मेडिकल के लिए भेजा है।