फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड-भाकियू अअ के प्रदेश सचिव को गिरफ्तार कर चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन

राजपुर गांव में रविवार रात का मामला, तीन दरोगा हुए घायल
भाकियू अअ के प्रदेश सचिव को गिरफ्तार कर चालान किया
एसएसआई की तहरीर पर प्रदेश सचिव व परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बहजोई(संभल)। वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी को छुड़ा कर भगाने का भी आरोप है। इस बीच तीन दरोगा घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल दरोगाओं का मेडीकोलीगल कराया है। पूरे मामले में एसएसआई की तहरीर पर भारतीय किसान यूनियन अअ के प्रदेश सचिव व परिजनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश सचिव को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। मामला रविवार की रात करीब डेढ़ बजे का है।
विज्ञापन

रविवार की रात स्थानीय पुलिस वारंटी को पकड़ने गांव राजपुर पहुंची। मुकदमे में वांछित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के प्रदेश सचिव पदम सिंह उर्फ आशिक रजा को गिरफ्तार करने जैसे ही पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के मुताबिक प्रदेश सचिव व उसके परिजनों में बेटा साजिद, पत्नी जरीना व बहन किरनवती ने पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज व हाथापाई करते हुए हमला कर दिया। इसमें तीन दरोगा धर्मेंद्र गौतम, अनिल राणा व रामेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिसकर्मियों का चश्मा व नेम प्लेट भी टूटकर गिर गईं। इस बीच वांछित साजिद तो परिजनों ने मौके से भगा दिया। बावजूद इसके पदम सिंह उर्फ आशिक रजा को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश से पुलिस वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत गांव राजपुर गई थी। वहां प्रदेश सचिव व परिजनों की ओर से पुलिस पर हमला किया गया। वारंटी आशिक रजा को गिरफ्तार कर चालान किया गया है तथा साजिद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घायल दारोगाओं का मेडीकोलीगल कराया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक गंगा सिंह यादव की ओर से पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व वांछित आरोपी को छुड़ाकर भगाने के की धाराओं में प्रदेश सचिव, बेटे साजिद, पत्नी जरीना व बहन किरनवती के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें