फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने मारे ताबड़तोड़ छापे, बीस जगह पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बिजली विजिलेंस टीम ने अलग अलग क्षेत्रों में छापेमारी की। टीम ने बीस से ज्यादा जगह बिजली चोरी पकड़ी है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। मूंढापांडे और बिलारी थाने में बिजली चोरी के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने गोविंदपुर कलां गांव में छापा मारा तो बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। टीम को देखते ही बिजली चोरों ने अपने मकानों की छापों से केबिल खींच लिए। इसके बाद भी टीम ने पांच जगह बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली विजिलेंस टीम के निरीक्षक अंजना सिंह ने किशन वीर, रामपाल, अजय और पवन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके अलावा टीम ने बिलारी के ग्वाला खेड़ा गांव में छापा मारा। यहां टीम को बड़ी संख्या में बिजली चोरी होती मिली। बिलारी थाने में शराफत, अकीला, शाहिद, इरशाद, लखपत , यूसुफ, विजय पाल, चंद्रपाल, जमीन कुंवर पाल, जाकिर और कृपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। टीम ने दूसरे गांवों में भी छापेमारी की गई। लेकिन सूचना लीक होने पर बिजली चोरों ने पहले ही अपने घरों में केबिल खींच लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें