मुरादाबाद। मझोला के कांशीराम नगर में बुद्ध पार्क के पास शनिवार शाम आटो सवार महिला यात्री से पर्स लूट लिया। वारदात को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। जिसमें से एक को राहगीरों ने बाइक के साथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। आरोपी का दूसरा साथी मौके से भाग गया।
एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि कुंदनपुर निवासी आरूही आटो में सफर कर रही थी। जब वह कांशीराम नगर पुलिस चौकी के पास पहुंची तो पीछेे से बाइक सवार आए। उनमें से एक ने झपट्टा मारकर आरूही के हाथ से पर्र्स लूट लिया है। आरोपी भागने लगे तो आरूही ने शोर मचाया। राहगीरों ने बाइक सवारों को घेर लिया तो एक आरोपी मौके से भाग गया, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पर्स भी बरामद कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।