फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबरू बचाने के लिए महिला ने चलते आटो से लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद से मूंढापांडे के लिए आटो में बैठी एक महिला से शनिवार दिनदहाडे़ चालक सहित दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर उसके जेवर भी लूट लिए। दलपतपुर में आटो की स्पीड धीमी होने पर महिला ने आबरू बचाने के लिए आटो से ही छलांग लगा दी, जिससे वह चोटिल हो गई। महिला की गुहार पर बाइक सवार युवकों ने आटो का पीछा कर उसे रोक लिया। राहगीरों की मदद से चालक समेत दोनों साथियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका मायका मूंढापांडे में है। शनिवार को वह आटो में बैठकर मूंढापांडे जा रही थी। आटो में चालक के दो अन्य साथी भी मौजूद थे। महिला का आरोप है कि चालक ने आटो को गलत दिशा में दौड़ा दिया। विरोध करने पर चालक के साथी ने उसका मुंह पर रुमाल से बंद कर दिया। युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगे और लूटपाट कर ली। महिला के मुताबिक उसने आटो रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ा दी। दलपतपुर के पास आटो की स्पीड धीमी हुई तो शोर मचाते महिला हुए कूद गई। वहां से जा रहे बाइक सवार युवकों की नजर महिला पर पड़ी। महिला की गुहार पर युवकों ने आटो का पीछा कर उसे रुकवा लिया। चालक और उसके साथी को पकड़ा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, आरोपी कटघर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें