फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती के बीच हुआ झगड़ा तो पार्लर तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांठ रोड स्थित रामगंगा विहार में छह माह से स्पा मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट की पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। पति - पत्नी के बीच हुआ विवाद दिन पहले पुलिस के पास पहुंचा तब जाकर यह खुलासा हुआ। महिला ने पुलिस के सामने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह मसाज पार्लर में जाते हैं। महिला को पति की जेब से कुछ ऐसी चीजें मिली थीं, जिससे महिला का शक और गहरा गया। पुलिस अफसरों ने महिला की शिकायत को गंभीरता लिया और पुलिस टीम बनाकर छापा मार दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रामगंगा विहार निवासी व सरकारी विभाग में कार्यरत 55 वर्षीय व्यक्ति अवकाश के दिनों में अक्सर घर से गायब हो जाते थे। घर से निकलते ही उनका मोबाइल भी स्विच हो जाता था। पति घर पहुंचा तो उसकी जेब में आपत्तिजनक चीजें मिलीं। जिसको लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब पत्नी ने पति की शिकायत की। यह शिकायत अफसरों तक पहुंची, तब स्पा मसास पार्लर पर छापामारी की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन


युवा से लेकर उम्र दराज भी ग्राहक
मुरादाबाद। एसपी सिटी ने खुलासा करते हुए कहा कि पहले भी पार्लर में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली थी। उन दिनों पुलिस ने दबिश दी थी। लेकिन वहां आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला था। बुधवार रात फिर से दबिश दी गई। इस बार यहां छह लड़कियां और दो संचालक मिल गए। आरोपियों ने बताया कि यहां युवा से लेकर उम्र दराज तक आते हैं।

दो हजार से लेकर दस हजार रुपये तक वसूलते हैं
मुरादाबाद। पार्लर में आरोपियों ने मसाज के लिए तीन केबिन बना रखे हैं। जबकि अंदर भी कुछ केबिन थे। पुलिस ने पार्लर पर अपना ताला ठोक दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पार्लर का पंजीकरण दिल्ली के महेंद्र सिंह के नाम से है। उससे ठेेके पर पार्लर संचालित हो रहा है। आरोपियों ने बताया कि वह दो हजार रुपये से दस हजार रुपये तक प्रति ग्राहक वसूलते थे।

प्रधान का पति चला रहा था सेक्स रैकेट
मुरादाबाद। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया राकेश चौधरी हापुड़ के हौजदारपुर का रहने वाला है। उसकी पत्नी ग्राम प्रधान है। चौधरी का दावा है कि वह हापुड़ जनपद में आरटीआई जिला अध्यक्ष है।
विज्ञापन


लग्जरी कार से मुरादाबाद पहुंचाई जाती थीं युवतियां
मुरादाबाद। पार्लर से पकड़ी गईं युवतियों को नोएडा में ही नौकरी पर रखा गया था। वहां से युवतियों को मुरादाबाद तक लग्जरी कार से पहुंचाया जाता था। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि कार द्वारा ही लड़कियों को वहां तक पहुंचाया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें