फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर महिला चरस तस्करी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना पुलिस ने चरस की तस्करी के आरोप में एक महिला हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से आधा किलो चरस बरामद की है। सोमवार दोपहर बाद आरोपी महिला हसीना को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने बताया कि सूचना मिली थी कि जयंतीपुर मीना बाजार निवासी महिला हसीना क्षेत्र में चरस की तस्करी करती है। सोमवार सुबह मझोला पुलिस ने उसे उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। वह बैग में चरस रख कर तस्करी करने जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी हसीना 2004 से अपराध में संलिप्त है। इससे पहले भी महिला को हत्या, सट्टा की खाईबाड़ी और चरस की तस्करी में जेल भेजी गई थी। मझोला थाने में हसीना के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट, 13 जी एनडीपीएस समेत विभिन्न धाराओं में मझोला थाने में 21 केस दर्ज हैं। मझोला थाने में हसीना की हिस्ट्रीशीटर एचएस नंबर 37 ए खुली है। मझोला पुलिस ने दोपहर बाद उसे अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


पुलिस से बचने को घर के बाहर लगाए सीसीटीवी कैमरे
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिला हसीना शातिर है। उसने पुलिस से बचने के लिए अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। पुलिस के पहुंचने से पहली ही महिला को पुलिस को दरवाजे पर पहुंचने की जानकारी मिल जाती थी। जिन्हें देखकर वह फरार हो जाती थी।
विज्ञापन


एसएसपी से मिलीं हसीना की बेटियां
मुरादाबाद। चरस की तस्करी में पकड़ी गई हिस्ट्रीशीटर महिला हसीना की बेटियां सोमवार दोपहर एसएसपी से मिलीं। हसीना की बेटियों ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पुलिस ने उनकी मां को धोखे से बुलाया और चरस की तस्करी में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें