फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से परेशान होकर फौजी की पत्नी ने दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइन की आशियाना कालोनी में किराए के मकान में फौजी पति से अलग रह रही बदायूं की किरन की हत्या नहीं हुई थी। किरन पर अमरोहा का एक कथित डॉक्टर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जिस वजह से वह परेशान हो गई। आरोपी डॉक्टर की धमकियों से डरकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
बदायूं के खितौरा में रहने वाले राधा चरण द्विवेदी ने 11 साल पहले इकलौती बेटी किरन की शादी बदायूं के ही उगैती गांव में रहने वाले विष्णु दत्त से की थी। विष्णु दत्त बीएसएफ में कार्यरत हैं। दंपती के एक बेटा देव (6) है। किरन का चार साल पहले पति से विवाद हो गया, वह पति से अलग सिविल लाइन के आशियाना कालोनी में स्थित एक मकान में किराए पर बेटे के साथ पहली मंजिल पर रह रही थी। एक निजी संस्थान से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। पुलिस ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह किरन ने घर के पास पार्क में पूजा की। नौ बजे उसका बेटा देव स्कूल गया। कुछ देर बाद लाल टीशर्ट पहने एक युवक किरन के कमरे से चीखते हुए बाहर निकला। पूछने पर बताया कि किरन ने फंदा लगा लिया है। वह एंबुलेंस लेने के लिए जाने की बात कह वहां से चला गया। युवक वापस नहीं आया तो मामले की सूचना मोहल्ले वालों ने पुलिस को दी गई। परिजनों ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि कमरे से भागा युवक अमरोहा के साथलपुर की मडैया का डॉक्टर परविंदर है। आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी पर न्यायालय से स्टे लिया हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए आरोपी के खिलाफ जांच अधिकारी भूषण चौधरी ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। परविंदर पर किरन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस को कमरे में फंदे से लटकता मिला था किरन का शव
मुरादाबाद। मौके पर पुलिस गई तो दरवाजा खुला था, अंदर दरवाजे पर ही किरन का शव चुन्नी से बने फंदे पर लटका हुआ था। कमरे की छानबीन की गई लेकिन सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। मामले की जानकारी किरन के परिजनों को दी गई। शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से किरन की मौत होना बताया गया था। दोपहर को किरन के परिजन मुरादाबाद पहुंचे और आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

सीसीटीवी में कैद हो गई थी आरोपी की तस्वीर
मुरादाबाद। घटना के बाद किरन के घर से निकल कर भागे युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को ट्रेस किया गया था। आरोपी परविंदर अमरोहा स्थित साथलपुर की मडैया का रहने वाला था। वह चंदौसी के निजी अस्पताल में डॉक्टर है।
विज्ञापन


नर्सिंग का कोर्स करने के दौरान डॉक्टर के संपर्क में आई थी किरन
मुरादाबाद। पुलिस को तफ्तीश के दौरान पता चला कि परविंदर भी उसी संस्थान से पढ़ाई कर चुका है, जिसमें किरन नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। दोनों के बीच दोस्ती थी। परविंदर का किरन के घर आना जाना था। वह किरन पर शादी के लिए दबाव बना रहा था जबकि किरन उससे शादी के लिए तैयार नहीं था। आरोपी ने किरन पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना के वक्त आरोपी दूसरे कमरे में था। उसने किरन की चीख की आवाज सुनी तो कमरे से बाहर निकला और मौके से भाग गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें