फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह की छात्रा की संदिग् ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ग्यारहवीं की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन गुपचुप तरीके से शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने पुलिस को बयान दिया है कि छात्रा ने फंदे पर लटक कर जान दी है। जबकि पुलिस को छात्रा की हत्या किए जाने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव में परचून की दुकान के स्वामी का परिवार रहता है। दुकानदार की बेटी ग्यारहवीं में पढ़ती थी। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को परिवार के सभी लोग बाहर गए थे। घर में सोलह वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। शाम को घर लौटे तो छात्रा फंदे पर लटकी हुई थी। बेटी की लाश देख परिवार में चीख पुकार मच गई। इसके बाद परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलि स पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिजनों का दावा है कि छात्रा ने फंदे पर लटक कर जान दी है। उसे घरेलू काम करने को लेकर डांट दिया था। जिससे नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। जबकि गांव में चर्चा उसकी हत्या किए जाने की है। पुलिस के पास भी हत्या की जानकारी आई थी। मूंढापांडे इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें