फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थांवला में बिजली चोरी में नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के थांवला गांव में बिजली चोरी करने के आरोप में नौ ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिलारी विद्युत उपखंड से जुड़े सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता संजीव कुमार की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि थांवला गांव में विद्युत विभाग की टीम द्वारा बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से जब छापामारी की गई तब नौ ग्रामीणों के घरों में नियम विरुद्ध तरीके से कटिया डालकर और केबिल खींचकर बिजली चोरी होती मिली। जेई की तहरीर पर पुलिस ने इदरीस, सगीर, भूरे, अब्दुल हमीद, रमजानी, शकील, सज्जाद, अतीक, इसराईल आदि नौ ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें