फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने दी लुटेरे की तलाश में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने एक लुटेरे की तलाश में शनिवार को सिविल लाइन स्थित आदर्श कालोनी में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

गुजरात के बड़ौदा जिले में कार्यरत पुलिस अधिकारी एमआर सवसेता के नेतृत्व में तीन पुलिसकर्मियाें की एक टीम सिविल लाइंस थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि बड़ौदा में सितंबर 2018 में दिनदहाडे़ बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से साढे़ तीन लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक नंबर व दो आरोपी ट्रेस किए गए। बाइक नंबर की जांच की गई तो पता चला वो महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रहने वाले युवक के नाम पर रजिस्टर्ड थी लेकिन उस युवक ने पुलिस को बताया कि उसने बाइक को मुरादाबाद की आदर्श कालोनी में रहने वाले युवक को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस के रडार पर युवक आ गया। पुलिस को शक है कि आदर्श कालोनी निवासी युवक ने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में सिविल लाइन पहुंची और आदर्श कालोनी में दबिश भी दी। एसएचओ सिविल लाइन सुधीर पाल धामा ने बताया कि गुजरात पुलिस की मदद की जाएगी, जिससे की संदिग्ध की गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें