फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के प्लास्टिक गोदाम पर पड़ा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक कटारिया के गोदाम पर नगर निगम की टीम ने बुधवार को छापामारी की। अधिकारियों का कहना है कि सपा नेता को फोन करके बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। टीम ने गोदाम को सील करके पुलिस को सूचना दे दी है। निगम अफसरों का कहना है कि उन्हें गोदाम में करीब कई लाख रुपये की प्लास्टिक व थर्माकोल क्राकरी भरे होने की सूचना मिली है।
खुशहालपुर से शाहपुर मार्ग पर शाहपुर तिगरी में पैरा की मिलक रोड पर सपा नेता दीपक कटारिया का प्लास्टिक व थर्मोकोल क्राकरी का गोदाम है। निगम अफसरों को इस गोदाम में कई लाख रुपये की क्राकरी के भंडारण की सूचना मिली थी। नगर आयुक्त ने एक टीम गठित करके बुधवार दोपहर गोदाम पर छापा मारने के लिए भेजी। टीम को गोदाम की लोकेशन ठीक - ठीक नहीं पता था। अफसरों ने आसपास के क्षेत्र में फैक्ट्री और गोदाम के बारे में पूछताछ की। इसकी भनक सपा नेता को भी लग गई। निगम अधिकारियों का कहना है कि टीम ने सपा नेता को फोन करके मौके पर आने को कहा ताकि गोदाम को खुलवाकर जांच की जा सके। निगम अफसरों का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी सपा नेता मौके पर नहीं आए। करीब दो घंटा इंतजार करने के बाद टीम ने गोदाम को सील कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंहल ने बताया कि फिलहाल व्यापार संगठन का गठन नहीं किया गया है। दीपक कटारिया स्वच्छ छवि के पूर्व पदाधिकारी है।
विज्ञापन


हमारा माल शादी के सीजन में बिकता है। बैंकों से कर्ज लेकर सामान भरा हुआ है। इसको फेंक देंगे तो बैंक का कर्ज कहां से देंगे। हमने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उपलब्ध सामान की ब्रिकी का समय मांगा है।
विज्ञापन

- दीपक कटारिया, गोदाम मालिक।

किसी को प्रतिबंधित सामान की बिक्री, उपयोग व ट्रांसपोर्टेशन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। शासन का प्रतिबंध लगने के बाद सभी को जानकारी दे दी गई है। सील किए गए गोदाम के सामान का आंकलन कराकर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें