फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की सदस्य को धमकी देने वालों के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मासूम परी के परिजनों को ढूंढने का प्रयास करने पर बाल कल्याण समिति की सदस्य को धमकी देने के मामले में दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को मध्यप्रदेश में गिरफ्तार किया और सात साल की सजा से कम का अपराध होने के कारण उनको नोटिस देकर मध्य प्रदेश में ही जमानत दे दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हरिशंकर यादव ने बताया कि कुंदरकी में फरवरी माह में कूडे़ के ढेर पर एक बच्ची (परी) पड़ी मिली थी। बच्ची के परिवार वालों को ढूंढने का प्रयास करने पर बाल कल्याण समिति की पदाधिकारी नीतू सक्सेना को फोन कर धमकी दी गई थी। इस मामले में उनको 22 दिन पहले जांच मिली थी। सर्विलांस की मदद से धमकी देने वाले आरोपियों को ट्रेस किया गया है। दोनों आरोपी प्रकाश और अमर सिंह मध्य प्रदेश के धार जनपद स्थित सलवा खेड़ी और लबड़िया बक्कड़ के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियाें को मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से उनके गांव से 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपियाें के मोबाइल से ही धमकी दी गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। आरोपियों से पूछताछ की गई लेकिन उन्होंने बच्ची के परिजनों के बारे में नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें