मझोला पुलिस पुष्पा की मौत के मामले में उसके पति त्रिभुवन कांडपाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह उत्तरांचल कालोनी में परिवार के साथ रहता था। इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है, वह घर से भागे हुए हैं।
एसएचओ विकास सक्सेना ने बताया कि आरोपी त्रिभुवन का चालान कर उसे न्यायालय ले जाया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि बागेश्वर जिले के कठपुड़िया छीना स्थित भोलना गांव में रहने वाले पूर्णानंद तिवारी ने बेटी पुष्पा (30) की शादी जून 2011 में मझोला की उत्तरांचल कालोनी में रहने वाले त्रिभुवन कांडपाल से की थी। ससुराल में मंगलवार पुष्पा की मौत हो गई थी। आरोप है दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने जलाने के बाद उसे छत से फेंक दिया था।