फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से बोला बीजेपी नेता.. मेरे साथ रहो नहीं तो मुरादाबाद छोड़ो

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी और उसका परिवार एक भाजपा नेता की वजह से मुसीबत में आ गया है। आरोप है कि ‘फिल्मी गुंडे’ की तरह भाजपा नेता किशोरी के पीछे पड़ गया है। वह उस पर गलत नजर रखता है। घोडे़ पर सवार होकर घर आकर धमकी देता है कि किशोरी और उसका परिवार उसके घर रहे वरना वह उनको जनपद में कहीं पर भी नहीं रहने देगा। मामले की शिकायत सीओ कटघर से की गई है।

विज्ञापन


किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी पर भाजपा नेता काफी दिनों से बुरी नजर रखे हुए है। जिसकी वजह से उन्होंने एक जगह से हटकर दूसरी जगह किराए पर कमरा लिया है। किशोरी की मां और उसके पति एक फर्म में कर्मचारी हैं। वह दोनों ड्यूटी जाते हैं तो घर पर किशोरी अकेले रह जाती है। आरोप है कि भाजपा नेता घोडे़ पर सवार होकर उसका पीछा करता है और गलत नजर रखता है। किशोरी के घर के पास चक्कर काटता है।

दीपावली के त्यौहार पर भी उसने किशोरी को घर पर आकर धमकी दी कि वह उसके साथ रहे, वरना उसे कहीं भी नहीं रहने देगा। आरोपी सोमवार को भी किशोरी के घर के पास चक्कर काट रहा था। किशोरी की मां ने बताया कि सब्र का बांध टूट गया तो उन्होंने भाजपा नेता के खिलाफ कटघर थाने में शिकायत की है। उन्हें आरोपी से अपनी जान का खतरा है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया इस मामले में भाजपा नेता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश एसओ कटघर को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें