फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम की मनमानी, चार कालोनियों को नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाइपलाइन फटने से शहर की चार कालोनियों की पेयजल सप्लाई ठप हो गई। जिसकी वजह से इन कालोनियों के छह सौ से ज्यादा परिवारों को सोमवार दोपहर से पानी नहीं मिल पाया। अफसरों का कहना है कि पाइप लाइन की लीकेज मंगलवार दोपहर तक ठीक हो सके गी । एक माह में तीसरी बार लाइन फटने से इन कालोनियों के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोग सबसे ज्यादा गुस्सा लाइन फटने के बाद काम करने वाले कर्मचारियों के भाग जाने के कारण है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र में सीवर लाइन के ज्वाइंट ठीक करने का काम चल चल रहा है। एलएंडटी के कर्मचारी जेसीबी से लाइन के ज्वाइंट के पास से मिट्टी खुदवाकर लाइनों को आपस में जोड़ रहे थे। इसी दौरान पीएमएस के पीछे मधुबन कालोनी में पेयजल सप्लाई की लाइन जेसीबी से फट गई। इससे तेज धार के साथ पेयजल सड़क पर बहने लगा। लोगों ने कर्मचारियों से लीकेज ठीक करने को कहा तो वह अन्य कर्मचारियों को बुलाने के बहाने वहां से भाग गए। कालोनी के लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत जल निगम, नगर निगम, जलकल विभाग और एलएंडटी के अधिकारियों से की गई लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। इससे मधुबन कालोनी, नीलकंठ कालोनी, पीएमएस कालोनी और आवास विकास के 600 से ज्यादा परिवारों की पेयजल सप्लाई ठप हो गई। नगर निगम के कंट्रोल रूम में शिकायत करने के बाद लाइन को ठीक करने की बजाय रात में पेयजल सप्लाई रोक दी गई। इससे दोपहर से ही 600 से ज्यादा परिवारों की जलापूर्ति ठप कर दी गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जेसीबी से एक महीने में तीसरी बार लाइन फटी है। जलकल विभाग के जीएम एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन फटने की सूचना सोमवार को देरी से मिली थी। तब तक कर्मचारी जा चुके थे। मंगलवार को लाइन को ठीक कराकर पानी की सप्लाई जल्दी शुरू कराई जाएगी। लाइन तोड़ने वाली कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें