फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल पहले बना लिया था आयकर टीम को बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संतोष ज्वैलर्स पर करीब आठ साल पहले भी आयकर विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची थी। मंडी चौक स्थित प्रतिष्ठान पर सर्वे करने पहुंची आयकर टीम को शोरूम मालिक ने बंधक बना लिया था। आयकर अधिकारियों ने अपने साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया था। बाजार में व्यापारियों के इकट्ठा हो जाने की वजह से आयकर अधिकारियों को बगैर सर्वे के ही लौटना पड़ा था। हालांकि बाद में सराफ के खिलाफ आयकर टीम को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। पुरानी घटना के मद्देनजर ही इस बार आयकर अधिकारी पुलिस के साथ - साथ पीएसी टीम भी साथ लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

संतोष ज्वैलर्स के मंडी चौक स्थित शोरूम पर जब गुरुवार सुबह छापा पड़ा तो पुलिस के साथ ही पीएसी के भी करीब 50 जवान आयकर टीम के साथ में थे। विरोध की आशंका में आयकर अधिकारी सतर्क थे। लेकिन पुलिस - पीएसी की मौजूदगी की वजह से इस बार कोई कार्रवाई का विरोध नहीं कर सका। कार्रवाई के दौरान पीएसी के जवान शोरूम के बाहर ही खड़े रहे। देर रात तक पुलिस और पीएसी की टीमें यहां बाहर ही मुस्तैद थीं। अंदर आयकर अधिकारी वैल्यूअर की मदद से सर्वे कर रहे थे। आयकर विभाग की कार्रवाई से शहर में खलबली है। पिछले दिनों आयकर विभाग की टीम ने शहर में डा. पीके खन्ना के क्लीनिक पर छापा मारा था। इसके बाद संभल में दो सराफ और एक कोल्ड स्टोर मालिक के यहां आयकर की टीमें सर्वे कर चुकी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें